हम तीन नेत्रों वाले भगवान शंकर की पूजा करते हैं, जो सुगंधित हैं और सबका पोषण करने वाले हैं। जैसे पक चुका खीरा अपने डंठल से धीरे-धीरे अलग हो जाता है, वैसे ही प्रभु से हम प्रार्थना करते हैं कि हमें मृत्यु के बंधन से मुक्त करें — लेकिन अमरत्व से कभी अलग न करें।